26 Aug, 2024

BY: दीपक कुमार

तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी बने पिता, बेटे का रखा ये नाम!

घर में आया नन्हा मेहमान

जानकारी के मुताबिक, शाहीन अफरीदी की पत्नी अंशा ने बेटे को जन्म दिया है। घर में नन्हें मेहमान के आने से खुशी का माहौल है।

बेटे का नाम

बता दें कि यह कपल पहली बार माता-पिता बने हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने अपने बेटे का नाम अली यार रखा है।

फैंस ने दी बधाई

अफरीदी परिवार ने सोशल मीडिया पर ये खुशखबरी साझा की है, जिसके बाद दुनियाभर के फैंस और शुभचिंतक उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

नाना बने शाहिद अफरीदी

यह पल शाहीन के ससुर और पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी के लिए भी खास है क्योंकि वह पहली बार नाना बने हैं।

कब हुई थी शादी?

आपको बता दें कि शाहिद अफरीदी की दूसरी बड़ी बेटी अंशा अफरीदी और शाहीन अफरीदी की सगाई 2021 में हुई थी। जबकि उनका निकाह 3 फरवरी, 2023 को हुआ था।

पारिवारिक समारोह में मिले थे दोनों

दरअसल, शाहीन अफरीदी और अंशा अफरीदी की मुलाकात पारिवारिक समारोहों में शुरू हुई थी, जहां से उनकी बातचीत भी शुरू हो गई। जैसे-जैसे वे एक-दूसरे के साथ अधिक समय बिताने लगे, उनका रिश्ता और गहरा होता गया।

शाहीन ने किया था प्रपोज

लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक मित्रता के साथ शाहीन ने अंशा से निकाह करने की इच्छा व्यक्त की। इसके बाद अंशा भी इस रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हो गईं। फिर परिवार की सहमति के बाद दोनों का निकाह सम्पन्न हुआ।

Thanks For Reading!

Next: WBBL में स्मृति मंधाना को इस नई टीम से मिला कॉन्ट्रेक्ट!

Read Next