28 Aug, 2024
BY: दीपक कुमारअब तक BCCI सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे जय शाह 1 दिसंबर, 2024 से ICC चेयरमैन का कार्यभार संभालेंगे। वह ICC के मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे।
खास बात ये है कि ICC के नए चेयरमैन का ऐलान होते ही 35 वर्षीय जय शाह ने इतिहास रच दिया है। वह सबसे यंग ICC चेयरमैन बनने वाले शख्सियत बन गए हैं।
आपको बता दें कि जय शाह ICC के चेयरमैन बनने वाले पहले नहीं बल्कि 5वें भारतीय हैं। तो आइए जानते हैं कि इससे पहले कौन भारतीय यह पद संभाल चुके हैं?
सबसे पहले जगमोहन डालमिया ICC के चेयरमैन बनने वाले भारतीय बने थे। उन्होंने 1997 से 2000 तक ICC चैयरमैन का पद संभाला. बता दें कि 21 सितंबर, 2015 को उनका निधन हो चुका है।
फिर राजनेता शरद पवार ICC चेयरमैन बनने वाले दूसरे भारतीय बने। उन्होंने 2010 से 2012 तक इस पद पर काम किया था। ICC में पद संभालने से पहले वह BCCI के अध्यक्ष (2005 से 2008) भी रहे थे।
बता दें कि मशहूर बिजनेसमैन और चेन्नई सुपर किंग्स के सहमालिक एन श्रीनिवासन भी ICC चेयरमैन का पद संभाल चुके हैं। उन्होंने 2014-15 तक ICC चेयरमैन के रूप में काम किया।
BCCI के पूर्व अध्यक्ष शशांक मनोहर भी आईसीसी के चेयरमैन रह चुके हैं। ICC चेयरमैन के रूप में शशांक मनोहर का कार्यकाल 2015 से 2020 तक चला था।
Thanks For Reading!